BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: केंद्र की मोदी सरकार का अहम फैसला: असम और त्रिपुरा में सड़क परियोजनाओं पर दो हजार करोड़ खर्च होंगे

Admin

Wed, Dec 27, 2023

नई दिल्ली
केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय के बारे में बताते हुए कहा कि त्रिपुरा और असम में सड़क निर्माण को लेकर फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, "सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के ऊपर 2487 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस काम को 25 महीने में पूरा किया जाएगा।"

असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और आसान होगा
ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और आसान हो जाएगा। ये उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है।

जापान की कंपनी 1511 करोड़ रुपये का लोन देगी
उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के लिए साल 2015 में घोषणा की गई थी। इस सड़क को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना में जापान की कंपनी 1511 करोड़ रुपये लोन के रूप में देगी। इसमें ऊत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दीघा से सोनपुर जिले के बीच 6 लेन का केबल ब्रिज
इस के अलावा मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसे 42 महीने में पूरा किया जाएगा और इसे बनाने में 3,064 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बड़ी बात ये है कि इस पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से आ जा सकेंगे।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें