BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: ठाणे में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदा स्मार्टफोन, पर मिली साबुन की टिकिया

Admin

Mon, Nov 13, 2023

ठाणे.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदारी मंच से 46,000 रुपये मूल्य का एक स्मार्टफोन मंगवाया, लेकिन कथित तौर पर उसे दिए गए पार्सल में साबुन की तीन टिकिया मिलीं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित के पार्सल के साथ डिलीवरी के दौरान छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन खरीदारी मंच से 46,000 रुपये का आईफोन मंगवाया था।

पुलिस ने पीड़ित द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि जब उसने पैकेज खोला तब उसे मोबाइल फोन के पैकेट में बर्तन धोने वाले साबुन की तीन टिकियां मिलीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें