BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या मामले में सभी 15 आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और अब 22 जनवरी को सजा सुनाएगी

Admin

Sat, Jan 20, 2024

कोच्चि
केरल की अदालत ने 15 प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) कार्यकर्ताओं को ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या का दोषी पाया। इस मामले में कुल 31 आरोपी हैं और शनिवार को पहले 15 आरोपियों पर फैसला सुनाया गया।

शनिवार को मावेलिकेरा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.जी.श्रीदेवी ने सभी 15 आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और अब 22 जनवरी को सजा सुनाएगी। मृतक के परिवार ने फैसले पर खुश हुए और उम्मीद जताई कि आरोपियों को अधिकतम सजा मिलेगी।

22 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा
गौरतलब है कि अलाप्पुझा बार में प्रैक्टिस करने वाले वकील रंजीत श्रीनिवासन 2021 में अलाप्पुझा विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार थे। 19 दिसंबर, 2021 को पीएफआई के सदस्य अलाप्पुझा में उनके आवास में जबरन घुस आए थे और उनकी पत्नी और मां की मौजूदगी में उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें