BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: खुले एवं स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत एक अपरिहार्य सहयोगी : जापानी विदेश मंत्री

Admin

Sat, Jul 29, 2023
नई दिल्ली जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि भारत एक खुला एवं स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपरिहार्य भागीदार है और तोक्यो इस क्षेत्र में नई दिल्ली के साथ सहयोग को और बढ़ाने का इच्छुक है। यहां भारत-जापान फोरम को संबोधित करते हुए हयाशी ने कहा कि जी7 नेता मई में हिरोशिमा में हुए शिखर सम्मेलन में इस बात पर सहमत हुए थे कि कहीं भी बलपूर्वक यथास्थिति बदलने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जापान भारत की जी-20 की अध्यक्षता, खासकर अंतर-सरकारी मंच के आगामी शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उसके साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद उत्सुक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून को कायम रखने का आह्वान तब तक सिर्फ एक नारे की तरह लग सकता है, जब तक कि 'ग्लोबल साउथ' (दक्षिण एशिया के विकासशील देश) के सामने पेश आने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा जाता। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन में जापान को भारत का स्वाभाविक साझेदार करार दिया। हयाशी भारत के दो दिवसीय दौरे पर  नई दिल्ली पहुंचे थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें