BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: स्कूली किताबों में इंडिया के जगह पर भारत नहीं लिखा जाएगा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Admin

Sat, Jan 20, 2024

तिरुवनंतपुरम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली किताबों में इंडिया के जगह पर भारत करने की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) पैनल की हालिया सिफारिश पर पुनर्विचार करने की केरल सरकार की मांग को खारिज कर दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी को इस बारे में एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि संविधान दोनों नामों के उपयोग को मान्यता देता है और उसमें दोनों का जिक्र है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है।

इंडिया और भारत दोनों नामों का है संविधान में है जिक्रः प्रधान
शिवनकुट्टी को लिखे अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश के संविधान के अनुच्छेद एक में कहा गया है कि इंडिया, जो कि भारत है और राज्यों का एक संघ है। भारत का संविधान 'इंडिया' और 'भारत' दोनों को देश के आधिकारिक नामों के रूप में मान्यता देता है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि NCERT हमारे संविधान में निहित इस भावना को विधिवत स्वीकार करती है और दोनों के बीच अंतर नहीं करती है।
 
इंडिया और भारत में नहीं है कोई फर्कः प्रधान
मालूम हो कि इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि कुछ निराश लोग देश की पहचान भारत करने को लेकर विवाद पैदा करने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कुछ समय से इस बात पर विवाद चल रहा है कि हमारे देश को 'इंडिया' या 'भारत' के नाम से जाना जाना चाहिए। लेकिन फर्क क्या है? मेरा मानना है कि इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है। भारत हमारे देश का नाम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें