BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: अकासा एयर फ्लाइट की मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग, बैग में Bomb है की मिली सूचना

Admin

Sat, Oct 21, 2023


मुंबई
 अकासा एयर फ्लाइट की मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट पुणे से दिल्ली जा रही थी और इसमें 185 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि यह लैंडिंग तब कराई गई जब एक यात्री ने उड़ती फ्लाइट में ये कहा कि उसके बैग में बम है। इसके बाद में फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल बन गया।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब 2.30 बजे सीआईएसएफ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुंबई पुलिस कंट्रोल के हॉट लाइन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्क्वाड (बीडीडीएस) टीम के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उस फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

यात्री को अस्पताल ले जाया गया
अधिकारी ने बताया जिस यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम था, उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।  पुलिस के मुताबिक फ्लाइट में यात्री के साथ आए एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने दवा ली थी और वह कुछ भी बोले जा रहा था। बम का दावा अफवाह साबित होने के बाद आखिरकार आज सुबह 6 बजे के आसपास फ्लाइट अपने मूल गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट
अकासा एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, "21 अक्टूबर, 2023 को 00:07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1148, 185 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुई। सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार अकासा एयरलाइंस ने कहा, "विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 00:42 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए।" पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट सुबह करीब 6 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। मुंबई पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें