BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी हुई सूचना- महिला सैनिकों को मिला दिवाली उपहार, सेना में सभी रैंक को एक समान अवकाश का अधिकार

Admin

Mon, Nov 6, 2023


नई दिल्ली
रक्षा मंत्रालय से सशस्त्र बलों में तैनात महिलाओं के छुट्टियों को लेकर एक प्रस्ताव जारी किया गया है। इस प्रस्ताव में महिलाओं की छुट्टियों को लेकर एक नियम बनाया गया है। जारी नियम में बताया गया है कि सेना में सभी महिलाओं के लिए एक समान छुट्टियों का प्रावधान किया जाएगा चाहे वह अधिकारी हो या किसी अन्य रैंक का हो।

जारी नियम में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बाल गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नियम जारी होने के साथ, सेना में सभी महिलाओं के लिए ऐसी छुट्टियों का अनुदान समान रूप से लागू होगा, चाहे वह अधिकारी हो या किसी अन्य रैंक का हो।

महिला सैनिकों को अब मिलेगी अफसरों के बराबर छुट्टियां
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘नारी शक्ति’ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। अब तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों के लिए अफसरों के बराबर छुट्टियां मंजूर कर एक आदर्श बदलाव की शुरुआत की है। महिला अग्निवीरों की भर्ती से सशस्त्र बल देश की भूमि, समुद्र और हवाई सीमाओं की रक्षा के लिए महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति से सशक्त होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें