BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'वन रैंक, वन पेंशन' स्कीम की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश

Admin

Thu, Nov 9, 2023


नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली से ठीक पहले 'वन रैंक, वन पेंशन' स्कीम की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय स्पर्श प्रणाली के जरिए पेंशन पाने वाले पूर्व रक्षाकर्मियों को वन रैंक, वन पेंशन स्कीम के तहत भुगतान की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक सभी पूर्व सैन्य कर्मियों को पेंशन के लिए, ओआरओपी तीसरी किस्त दीपावली से पहले जारी करने का निर्देश दिया गया है।

बैंकों और अन्य एजेंसियों के जरिए पेंशन हासिल करने वाले रक्षा मंत्रालय के पेंशनभोगियों के लिए ऐसा ही करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) का भी जिक्र किया था। प्रधानमंत्री का कहना था कि यह रक्षा पेंशनभोगियों की काफी समय से लंबित मांग थी, जिसे सरकार ने सत्ता में आते ही लागू किया था।

उन्होंने कहा, “ओआरओपी हमारे देश के सैनिकों के सम्मान का विषय था। जब हम सत्ता में आये तो हमने इसे लागू किया। आज पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों तक 70,000 करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं।”

सरकार ने रक्षा बलों के कार्मिकों, पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। 1 जुलाई 2014 से पेंशन में पुनरीक्षण के लिए 7 नवंबर, 2015 को नीति पत्र जारी किया। उक्त नीति पत्र में, यह उल्लेख किया गया था कि भविष्य में पेंशन हर पांच वर्ष में फिर से निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें