BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: स्वेटर और मफलर निकालने का आया समय ! ठंड ने पहाड़ों पर दी है दस्तक, लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू

Admin

Sun, Oct 1, 2023

नईदिल्ली

मौसम अब करवट ले रहा है. बारिश से ठंड की ओर बढ़ रहे मौसम में बड़ा अपडेट हिमाचल प्रदेश से आया है. यहां लाहौल स्पीति में लाहौल घाटी में बर्फबारी (Lahaul Spiti Snowfall) शुरू हो गई है. मनाली, लेह-लद्दाख मार्ग पर सीजन की दूसरी बर्फबारी शुरू हुई है. इससे यातायात बंद हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक फीट तक बर्फबारी हुई है. लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन ने दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही पर आज पूरी तरह से रोक लगा दी है.

वहीं घाटी के निचले इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. जबकि रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम जोत, शिंकूला दर्रा समेत ऊंचाई वाले पहाड़ों में बर्फबारी हुई है. अब इसका असर आने वाले कुछ दिनों बाद मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा जिससे अब मैदानी इलाकों में भी सर्दी शुरू हो जाएगी.

जानकारी के मुताबिक सरचू बैरियर पर काफी ज्यादा बर्फ गिरी है. इससे इस इलाके में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है. बारालाचा-सरचू के बीच यातायात पूरी तरह से बाधित नहीं हुआ है. यहां यातायात हल्का बाधित हुआ है. हालांकि बर्फबारी लगातार जारी रही तो यहां हालात बिगड़ जाएंगे और लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी. ऐसे में जो लोग इस सड़क से सफर कर रहे हैं, उनके लिए केलंग में रुकना ही बेहतर विकल्प होगा.

साथ ही जोबरंग के रास्ते मणिमहेश की ओर निकलने वाले कुगती पास में भी बर्फबारी हुई है. ताजा बर्फबारी के बाद ठंड में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इस बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड की शुरुआत हो गई है. बारालाचा और आसपास के इलाकों में पहले से पहुंचे पर्यटकों के बर्फबारी देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति में खराब मौसम की आशंका जताई है. इस बीच आजकल में मॉनसून की पहाड़ों पर से विदाई हो जाएगी.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें