BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: जस्टिस देवन रामचंद्रन सुनवाई ने कहा- ऐसा रहा तो अगली पीढ़ी में एथलीट ही नहीं बचेंगे, क्यों भड़क गया केरल हाई कोर्ट

Admin

Fri, Nov 3, 2023

 तिरुवनंतपुरम

केरल हाईकोर्ट ने समाज में खिलाड़ियों की जरूरत पर बात की है। अदालत का कहना है कि सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की भी जरूरत है। उच्च न्यायालय हैंडबॉल खिलाड़ी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की गई थी। याचिका पर जस्टिस देवन रामचंद्रन सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'अब खिलाड़ियों को संरक्षित किए जाने की जरूरत है...। हमें सिर्फ डॉक्टर, वकील, इंजीनियर आदि नहीं चाहिए। हमें अच्छे खिलाड़ियों की भी जरूरत है।' याचिका दायर करने वाली खिलाड़ी मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उन्होंने अदालत के सामने लिगामेंट चोट के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की थी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस रामचंद्रन को बताया गया कि खिलाड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर हो गई, क्योंकि उसके पास सर्जरी के लिए रुपये नहीं थे। कोर्ट को यह भी बताया गया कि खिलाड़ी के अनुरोध पर अब तक केरल स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर अदालत ने संबंधित पदाधिकारियों से 3 नवंबर यानी शुक्रवार तक जवाब पेश करने के लिए कहा है। अदालत ने आदेश जारी करने को बेहद जरूरी बताया और कहा 'अगर याचिकाकर्ता को आज जरूरी मदद नहीं मिली, तो शायद हमारा देश एक अच्छा खिलाड़ी खो देगा। केरल सरकार को भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।' इस मामले में अदालत ने कन्नूर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल और केरल हैंडबॉल एसोसिएशन भी जवाब मांगा है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें