BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: के लसुधाकरन ने कहा- फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी रैली

Admin

Thu, Nov 16, 2023

केरल
कांग्रेस उत्तरी केरल के कोझिकोड में अगले सप्ताह फलस्तीन के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित करने की तैयारी में है। इससे पहले मुस्लिम लीग और राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) फलस्तीन के समर्थन में रैली आयोजित कर चुके हैं। कांग्रेस ने कहा कि वह एकमात्र राजनीतिक दल है जो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए इजराइल समर्थक रुख में बदलाव करने में सक्षम है।
 
कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख के लसुधाकरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 23 नवंबर को होने वाली रैली में 50,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोझिकोड और अन्य जिलों से एकत्र होंगे। सुधाकरन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग 23 नवंबर को कोझिकोड समुद्र तट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैली में शामिल होंगे।'' पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल रैली की शुरुआत करेंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें