BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केरल पुलिस ने सांप्रदायिकता फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों पर दर्ज किए 54 मामले

Admin

Sun, Nov 5, 2023

एर्नाकुलम.

केरल के एर्नाकुलम में बीते दिनों हुए एक प्रार्थना सभा में धमाके हुए थे। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में कर रही है। केरल पुलिस ने सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के आरोप में 54 मामले दर्ज किए है। सबसे ज्यादा मामले मलप्पुरम जिले में दर्ज किए गए। शनिवार को केरल पुलिस के बताया, सबसे अधिक 26 मामले मलप्पुरम जिले में दर्ज किए गए। वहीं एर्नाकुलम में 15 और तिरुवनंतपुरम में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। त्रिशूर शहर और कोट्टायम में दो-दो मामले सामने आए हैं, जबकि पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, पलक्कड़ और कोझिकोड ग्रामीण में एक-एक मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए केरल पुलिस ने कहा, कलामासेरी के पास प्रार्थना सभा में हाल ही में हुए विस्फोट के बाद सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा, कई फर्जी प्रोफाइलों की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल ऐसे पोस्ट साझा करने के लिए किया गया है, जो सांप्रदायिक नफरत भड़का सकते हैं। विज्ञप्ति में पुलिस ने कहा, फर्जी प्रोफाइल के आईपी पते की पहचान करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से अनुरोध किया गया था। राज्य में साइबर सेल ऐसे हैंडल की पहचान करने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें