BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'UK में खुलेआम घूम रहे खालिस्तानी, पुलिस भी नहीं करती कोई कार्रवाई' रेस्तरां मालिक हरमन सिंह कपूर का छलका दर्द

Admin

Sat, Oct 7, 2023

नई दिल्ली
यूनाइटेड किंगडम (यूके) की राजधानी लंदन में एक सिख रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर की कार को पिछले दिनों खालिस्तान समर्थकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब इस मामले में हरमन सिंह कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

'ब्रिटेन में सक्रिय है खालिस्तानी आंदोलन'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए हरमन सिंह कपूर ने कहा कि मैं 26 साल से यूके में रह रहा हूं। पिछले डेढ़ साल में ब्रिटेन में खालिस्तानी आंदोलन सक्रिय हो गया है। मैंने इस पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया। अब नौ महीने से अधिक समय से मुझे धमकियां मिल रही हैं। मुझ पर हमले भी किए गए। धमकी देने वाले चाहते हैं कि मैं यह वीडियो हटा दूं और उनसे माफी मांग लूं, लेकिन मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

'मुझे लगा लंदन में सुरक्षित हूं, लेकिन मैं गलत था'
हरमन सिंह कपूर ने कहा कि मैं लंदन में रह रहा था तो मुझे लगा कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मैं गलत था। धमकी देने वालों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, ऑनलाइन धमकियां दी और 25 फरवरी 2023 को मुझ पर हमला किया।

'मुझ पर हमला करने वाले सिख थे'
सिख रेस्तरां के मालिक ने कहा कि जो लोग मुझ पर हमला करने आए थे, वे सिख थे। वे सिखों, हिंदुओं और भारत को बदनाम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि यह लड़ाई खत्म हो।

'खालिस्तानियों को मिला है पुलिस का समर्थन'
हरमन सिंह कहते हैं कि अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने केवल मेरी शिकायत दर्ज की। यहां खालिस्तानी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस का समर्थन मिला हुआ है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार नही किया जा रहा।

'यूके की राजनीतिक संपत्ति हैं खालिस्तानी'
सिख रेस्तरां के मालिक ने कहा कि खालिस्तानी यूके की राजनीतिक संपत्ति हैं। अगर किसी देशवासी पर हमला होता है तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन मेरे मामले में इन खालिस्तानियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें