BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: साईं बाबा को किन्नर ने भेंट किया 20 लाख का सोने का मुकुट, हीरा भी जड़ा

Admin

Thu, Jul 6, 2023
चंडीगढ़ भारत में गुरु-शिष्य परंपरा के कई किस्से हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चंडीगढ़ में भी इसका एक उदाहरण देखने को मिला है। एक किन्नर ने साईं बाबा को 20 लाख रुपये से अधिक कीमत का मुकुट भेंट किया है। इसका वजह 26.4 तोला यानी कि 264 ग्राम है। किन्नर खुद को साईं का शिष्य बताती हैं। साईं बाबा को विधि-विधान से मुकुट पहनाया गया। इस दौरान मुकुट और साईं बाबा की प्रतिमा का गंगाजल से जलाभिषेक भी किया गया। किन्नर बंटी महंत ने कहा कि वह हर साल शिर्डी साईं बाबा जाकर सेवा करती हैं। इस साल उन्होंने चंडीगढ़ के साईं मंदिर को सेवा के लिए चुना। उन्होंने इसे एक छोटी सी भेंट करार दिया। बंटी ने कहा, 'जहां साईं दिखें, वहीं शिर्डी है।' आपको बता दें कि साईं बाबा का यह मंदिर चंडीगढ़ के सेक्टर 29 में स्थित है। इस मुकुट को चंडीगढ़ में ही तैयार कराया गया है। सेक्टर 37 के एक ज्वेलर ने इसे बनाया है। इस मुकुट में हीरा और मोती भी लगाए गए हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें