BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं कार्ड के पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें किस दिन तक कर सकते हैं आवेदन?

Admin

Wed, Oct 18, 2023

भिवानी
खंड एवं जिला स्तर पर आयुष्मान चिरायु योजना के माध्यम से एक लाख 80 हजार रूपए की वार्षिक आय वाले परिवारों के निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार से तीन लाख रूपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रूपए वार्षिक लेकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

31 अक्टूबर तक करवा सकते हैं पंजीकरण
जिन लोगों को आयुष्मान चिरायु योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड बनवाना है, तो वे लोग आधिकारिक वेबसाइट https://chirayuayushmanharyana.in/ पर जाकर 31 अक्टूबर तक पंजीकरण करवाकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला का आयोजन प्रत्येक शनिवार को किया जाता है।


सिविल सर्जन का ये है कहना
इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में चिरायु कार्ड बनाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए 31 अक्टूबर तक पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जिले में लगभग 42 हजार पात्र व्यक्ति है, जिनकी आय 1.80 लाख से तीन लाख तक है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान भव मेले प्रत्येक शनिवार को लगाये जाते हैं, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकता है। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।

योजना के तहत 25 प्रकार के टेस्ट किए जाते
निरोगी हरियाणा योजना के तहत लोगों के 25 प्रकार के टेस्ट किए जाते है। छोटे बच्चों की बात करें तो उनमें मुख्य रूप से हिमोग्लोबिन जांच प्रमुख है। इसी प्रकार से बच्चों के शारीरिक माप ऊंचाई, पल्स बीपी, दांतों व आंखों का चैकअप, सीबीसी, किडनी, शुगर, थायराइड आदि टेस्ट शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें