BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लोकसभा अध्यक्ष बिरला 27 जनवरी को मुंबई में 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Admin

Fri, Jan 26, 2024

नई दिल्ली
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को मुंबई में 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थानों में लोगों के विश्वास को मजबूत करने के लिए संसद तथा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों में अनुशासन और शालीनता बनाए रखने की आवश्यकता और समिति प्रणाली को और अधिक उद्देश्यपूर्ण और प्रभावी कैसे बनाया जाए, जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष रविवार को सम्मेलन के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे। 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) से पहले 27 जनवरी को भारत के विधायी निकायों के सचिवों का 60वां सम्मेलन भी होगा। लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भारत के विधायी निकायों के सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वे 'विधानमंडल में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने’ के विषय पर चर्चा करेंगे।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें