BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: महाराष्ट्र : बीएमसी नवरात्र उत्सव और छठ पूजा के लिए आवश्यक सुविधाएं कराएगी उपलब्ध

Admin

Fri, Oct 13, 2023

मुंबई
बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) नवरात्रि उत्सव मंडलों को अनुमति देने के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ की सुविधा देगी और छठ पूजा स्थलों की साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं भी सुनिश्चित करेगी। बीएमसी ने 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव और अगले महीने होने वाली छठ पूजा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में एक परिपत्र जारी किया।

महाराष्ट्र के उपनगरीय संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता में बीएमसी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र के अनुसार, बीएमसी नवरात्रोत्सव मंडलों को अनुमति देने के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू करेगी, देवी की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब स्थापित करेगी, विसर्जन स्थलों पर बिजली की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। मुंबई में 82 छठ पूजा स्थल हैं और स्थानीय निकाय सभी स्थलों पर सफाई और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करेगा।

परिपत्र में कहा गया कि बीएमसी पूजा स्थलों पर चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस के अलावा कपड़े बदलने के लिए कमरे की सुविधा भी प्रदान करेगी। बैठक में निकाय के अधिकारियों के साथ-साथ बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट), मुंबई पुलिस, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें