BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मुंबई में मनोज जरांगे 26 जनवरी से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे

Admin

Tue, Jan 16, 2024

छत्रपति संभाजीनगर
 मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने  कहा कि वह समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 26 जनवरी को मुंबई में आजाद मैदान या शिवाजी पार्क मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

उन्होंने अपने नेतृत्व वाले मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख स्थल अंतरवाली सरती गांव में संवाददाताओं से कहा, ''मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव (जालना जिले में) से मुंबई के लिए निकलेंगे। वे कुछ यात्रा पैदल करेंगे और बाकी यात्रा वाहनों के जरिए की जाएगी। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचने का है।''

जरांगे ने कहा, ”मैं 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव से पैदल यात्रा शुरू करूंगा।”उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आगामी आंदोलन की योजना साझा की।जरांगे ने कहा, ‘आंदोलनकारी 20 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतरवाली सरती से यात्रा शुरू होंगे। वे हर दिन दोपहर तक पैदल चलेंगे। बाद में वे वाहनों में सवार होंगे और रात्रि विश्राम के लिए अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।’

मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें