BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कहा- चक्रवात ‘तेज' भीषण चक्रवाती तूफान में बदला

Admin

Sun, Oct 22, 2023


 नई दिल्ली

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज' रविवार को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

‘तेज' चक्रवाती तूफान में बदला
आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज' अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

पश्चिम बंगाल तटों पर बढ़ने का अनुमान
आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।
 
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन गया है। आगे दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा और कल तक यह और तेज हो सकता है व चक्रवात तूफान बन सकता है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 23-25 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने समुद्र की स्थिति को मछुआरों और जहाजों के लिए असुरक्षित बताया है। आईएमडी ने चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें