BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मौसम विभाग ने कहा- पूरे उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड जारी, दो डिग्री बढ़ेगा तापमान, कम हो जाएगी ठंड

Admin

Wed, Jan 17, 2024

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड जारी है। लोग बेसब्री से उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जब ठंड कम होगी। मौसम विभाग ने बुधवार को गुड न्यूज देते हुए बताया है कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने वाला है। यानी कि थोड़ी-बहुत ठंड में कमी आने की संभावना है। हालांकि, बहुत ज्यादा राहत अभी कुछ दिनों तक नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके अलावा, पांच दिनों तक शीतलहर भी चलने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा। बुधवार को पंजाब के अमृतसर में सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जोकि दो डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर भारत में इस समय जेट स्ट्रीम विंड्स चल रही हैं, जिनकी वजह से इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही। अगले पांच दिनों तक यह ऐसे ही चलती रहेंगी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 17 और 18 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। सिक्किम में 17 जनवरी को ओलेवृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी की सुबह तक और कई इलाकों में 21 और 22 जनवरी को भी घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जनवरी को और कई इलाकों में चार दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। यही हाल उत्तराखंड में 17 और 18 जनवरी को होने वाला है। उत्तरी राजस्थान में 17-20 जनवरी, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 17-19 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 17-18 जनवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 17 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17, 20 और 21 जनवरी, उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें