BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

Advertisment

: मौसम विज्ञान विभाग बोला - केरल में आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

Admin

Sun, Nov 5, 2023

तिरुवनंतपुरम.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के दक्षिणी हिस्से में मौसम की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर आगामी कुछ दिनों में केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का रविवार को पूर्वानुमान जताया। विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि दक्षिणी तमिलनाडु और पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) है, जिसके अगले तीन दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर की दिशा में बढ़ने की संभावना है।

इसमें कहा गया है कि इसके कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचली तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव में अगले सात दिन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि पांच से आठ नवंबर के बीच केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने और रविवार को कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने शनिवार को राज्य के पथानामथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में पांच नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है-छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी वर्षा होने की संभावना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें