BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम और बादल छाये रहने के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

Admin

Sun, Jan 14, 2024

श्रीनगर.
कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम और बादल छाये रहने के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर था। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था। श्रीनगर में इससे पिछले दिन रिकॉर्ड 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य 6.4 डिग्री सेल्सियस से 8.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस से शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पहलगाम में पिछली रात के शून्य से कम 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुलमर्ग का तापमान पिछली रात शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में पिछले दिन का तापमान शून्य से कम 0.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 23 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और 16-20 जनवरी की शाम के दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने, बादल छाये रहने और अलग-अलग ऊंचाई पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें