BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मंत्री भुजबल का इस्तीफा, मराठा आरक्षण के विरोध में रैली में मंच से किया एलान…

Admin

Sun, Feb 4, 2024
रमेश बत्रा मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग जैसे-जैसे जोर पकड़ती जा रही है, उसका असर भी देखने को मिल रहा है. सत्ताधारी शिंदे सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री छगन भुजबल ने मराठों को आरक्षण दिए जाने के विरोध में अपना इस्तीफा देने का एलान किया. हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.  महाराष्ट्र के वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल ने शनिवार को इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने मराठों को ओबीसी वर्ग से आरक्षण देने के विरोध में 16 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है. वहीं इस बात की जानकारी अब तक नहीं दिए जाने पर भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें इस मामले पर चुप रहने के लिए कहा था. अहमदनगर में एक ओबीसी रैली को संबोधित करते हुए भुजबल ने कहा कि मैं इस पर (इस्तीफा) चुप रहा, लेकिन कुछ लोग अब ओबीसी के पक्ष में बोलने के लिए भुजबल को कैबिनेट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. मैं अपनी आखिरी सांस तक ओबीसी के लिए लड़ूंगा. भुजबल का इशारा शिवसेना के बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ की ओर था, जिन्होंने भुजबल के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मंत्री पद से उनका इस्तीफा मांगा था. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार द्वारा 27 जनवरी को कुनबी पृष्ठभूमि वाले मराठा समुदाय के सदस्यों के रक्त संबंधियों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने की अधिसूचना जारी करने के बाद ओबीसी समाज की यह पहली सार्वजनिक रैली थी. भुजबल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री भुजबल के इस्तीफे पर टिप्पणी करने में अधिक सक्षम होंगे. इस समय मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि सीएम ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें