BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मोदी सरकार आम चुनाव में देश की जनता को साधने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी करेगी

Admin

Fri, Jan 26, 2024

नई दिल्ली

वित्त वर्ष 2024 और 25 के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। आगामी संसदीय चुनाव के पहले सरकार ये इस कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बार अंतरिम बजट में सरकार कृषि और महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं करने वाली है। इसके अलावा इस बजट में पीएम मोदी की गारंटियों पर फोकस करने की बात कही जा रही है।

पूरे देश में लागू होगी लाडली बहन योजना

जानकारों की मानें तो, सरकार आगामी आम चुनाव में देश की जनता को साधने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी करेगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए पूरे देश में लाडली बहन योजना लाने की उम्मीद जताई जा रही है। हेल्थ सेक्टर की बात करें तो, अंतरिम बजट में आयुष्मान भारत योजन के तरह हेल्थ इंश्योरेंस कवर बढ़ाया जाएगा। वहीं, सरकार शिक्षा और स्किल पर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

किसानों पर विशेष ध्यान

इसके अलावा आगामी फाइनेंशियल ईयर के लिए एग्री-क्रेडिट का टारगेट बढ़ाकर 22 से 25 लाख करोड़ रुपये कर सकती है। सरकार यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि शर्तें पूरी करने वाले हर किसान को लोन आसानी से मिल सके। सामने आई जानकारी की मानें तो, इस फाइनेंशियल ईयर के लिए केंद्र सरकार ने एग्री - लोन के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें