BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पटरी से उतरी मुंबई लोकल ट्रेन, रेल सेवाएं हुई प्रभावित

Admin

Wed, Oct 4, 2023

मुंबई
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया जिसकी वजह से उपरनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हादसे के समय उक्त ट्रेन में यात्री नहीं थे। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जब लोकल ट्रेन कार शेड में जा रही थी तो क्रॉसिंग प्वॉइंट (जहां ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाती है) पर एक पहिया पटरी से उतर गया। कुछ यात्रियों के अनुसार, इस घटना के कारण ‘स्लो लाइन' पर रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। ‘फास्ट लाइन' पर रेल सेवाएं सुचारू रहीं।

एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह दादर स्टेशन पर 20 मिनट से अधिक समय तक इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई ट्रेन नहीं आई और इस बारे में कोई घोषणा भी नहीं की जा रही थी। मुंबई क्षेत्र में एक सप्ताह से भी कम समय में ट्रेन के पटरी से उतरने की कम से कम यह दूसरी घटना है। मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिससे पनवेल-वसई रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें