BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पूछताछ के लिए JNU के 16 स्टूडेंट्स को भेजा गया नोटिस

Admin

Mon, Nov 6, 2023

नई दिल्ली.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (जेएनयूएसयू) के चार सदस्य और 12 हॉस्टल अध्यक्षों को कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस मामले में प्रॉक्टर एन. जनार्दन राजू से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है। नोटिफिकेशन के मुताबकि छात्रों को 7 नवंबर को प्रॉक्टर के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह पूछताछ बीते 19 सितंबर को वीसी आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन को लेकर होगी। इस संबंध में मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जेएनयू छात्र संगठन की अध्यक्ष आईशी घोष को इस संबंध में नोटिस मिला है। उन्होंने बताया, 'यूनिवर्सिटी के पांच हॉस्टलों में कई दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। इसी के विरोध में जेएनयू छात्र संगठन के सदस्य और हॉस्टल अध्यक्ष वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।'

अभी भी झेलनी पड़ रही है पानी की समस्या
उन्होंने दावा किया कि अभी तक इनमें से कुछ हॉस्टलों में दिन में केवल पांच घंटे ही पानी आता है। इससे इनमें रहने वाले करीब 700-800 स्टूडेंट्स को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। बता दें, जेएनयू के सभी छात्र संगठनों ने रविवार को एक बैठक बुलाई है। सभी छात्र सोमवार को इस मामले में बातचीत करने के लिए प्रॉक्टर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें