BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Admin

Thu, Nov 9, 2023

शोपियां

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया. ये मुठभेड़ शोपियां जिले के कथोहलान इलाके में रात के समय हुई. सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

पुलिस ने मृत आतंकवादी की पहचान मयसर अहमद डार के रूप में की है, जो हाल ही में लश्कर प्रॉक्सी टीआरएफ में शामिल हुआ था. वह स्थानीय था, शोपियां के वेश्रो का रहने वाला था और मुठभेड़ में मारा गया. वह एक सप्ताह पहले ही आतंकी समूह में शामिल हुआ था. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.

इनपुट के आधार पर चलाया गया तलाशी अभियान

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ शोपियां के कैथोहलान इलाके में हुई. सेना को इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकी गतिविधियां चल रही हैं. इस पर सेना और पुलिस के जवानों ने मोर्चाबंदी की और जवानों की मूवमेंट देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया.

पिछले हफ्ते ही टीआरएफ ने किया था आतंकी हमला

इससे पहले पिछले हफ्ते ही श्रीनगर के ईदगाह में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक इंस्पेक्टर घायल हो गए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा था कि ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की. इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ-लश्कर ने ली थी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें