BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: एक झटके में करोड़पति बना फार्मेसी कर्मी, बैंक ने इस वजह से फ्रीज कर दिया अकाउंट

Admin

Mon, Oct 9, 2023

 चेन्नई
चेन्नई में एक फार्मेसी कर्मचारी उस समय हक्का-बक्का रह गया जब उसके कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में 753 करोड़ रुपये जमा होने का मैसेज मिला, लेकिन कुछ ही देर बाद बैंक ने उसका खाता यह कहते हुए फ्रीज कर दिया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह राशि उसके खाते में जमा हो गई।

दोस्त को ट्रांसफर किए दो हजार
मजेदार बात ये है कि बैंक का मैसेज मिलने से कुछ समय पहले ही उसने दो हजार रुपये अपने दोस्त को ट्रांसफर किए थे। उसके खाते में तीन हजार रुपये थे। मोहम्मद इदरीस पिछले 10 वर्षों से चेन्नई के तेनाम्पेट क्षेत्र में रह रहा है और एक फार्मेसी में काम करता है। शनिवार सुबह इदरीस को जब भारी भरकम राशि अपने खाते में जमा होने का मैसेज मिला तो उसने तुरंत बैंक से संपर्क किया और इसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद बैंक ने उसे ठीक से जवाब दिए बिना ही तुरंत उसका खाता फ्रीज कर दिया।

सौ करोड़ रुपये जमा होने की यह तीसरी घटना 
तमिलनाडु में पिछले महीने आम आदमी के बैंक खाते में कई सौ करोड़ रुपये जमा होने की यह तीसरी घटना है। एक दिन पहले ही तंजावुर के गणेशन ने बताया था कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 756 करोड़ रुपये जमा हुए। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया और उसके बाद उसके खाते से मनी रिवर्ट हो गई। यही नहीं, एक महीने पहले चेन्नई में एक कैब ड्राइवर राजकुमार के खाते में थोड़े समय के लिए गलती से तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक खाते में 9000 करोड़ रुपये जमा हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें