BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: PM मोदी ने जारी किया राम मंदिर पर डाक टिकट

Admin

Thu, Jan 18, 2024

नई दिल्ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक को भी लॉन्च किया है। डाक टिकट के डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियाों को शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि भारत-अमेरिका सहित कुल 21 देशों में भगवान राम पर डाक टिकट जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जो टिकटों की पुस्तक जारी की है उनमें 6 टिकटें शामिल हैं। राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर डाक टिकट शामिल है। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संबोधन में कहा, 'आज राम मंदिर से जुड़े 6 स्मारक डाक टिकट जारी किए गए। साथ ही प्रभु श्रीराम से जुड़े जो डाक टिकट जारी किए गए हैं उनका एक एलबम जारी किया गया है।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें