BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छठ पर्व में आज संध्याकालीन अर्घ्य, पीएम मोदी का देशवासियों को खास संदेश

Admin

Sun, Nov 19, 2023

नई दिल्ली.

बिहार समेत पूरे देश में छठ पर्व मनाया जा रहा है। विदेशों में भी भारतीय धूमधाम से छठ मनाते हैं। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ का आज तीसरा दिन है। आज सांध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। फिर अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खास संदेश भी जारी किया। इससे पहले 17 नवंबर को भी पीएम मोदी ने छठ पर्व की शुरुआत पर देशवासियों को बधाई दी थी।

आज संध्याकालीन अर्घ्य पर भी पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया" हर साल दिवाली के बाद छठ पर्व को मनाने की मान्यता है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। छठ पर्व को द्रौपदी से भी जोड़कर माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि इस व्रत को करने से विशेष फल मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, पांडव जब अपना राजपाट जुए में कौरवों से हार गए थे तो द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था। ऐसी मान्यता है कि द्रौपदी के व्रत के प्रताप से पांडवों को दोबारा राजपाट मिल सका। इसलिए इस व्रत को रखने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें