BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पुलिसकर्मी की पत्नी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, मांगी आत्महत्या की इजाजत

Admin

Thu, Aug 3, 2023
-वरिष्ठ पुलिस कर्मी द्वारा पति को प्रताडि़त करने का मामला मुंबई गोराई पुलिस स्टेशन में आरक्षक पद पर तैनात योगेश खेडेकर की पत्नी मीनाक्षी खेडेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर आत्महत्या की इजाजत मांगी है। खेडेकर ने वरिष्ठ पुलिसकर्मी पर मातहत अपने पति को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मीनाक्षी खेडेकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि गोराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी झूठी शिकायत और रिपोर्ट कर उसके पति को परेशानी में डाल रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। उनके पति को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इससे उनके पति हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। खेडेकर ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को ट्वीट करते हुए कहा है कि नमस्कार सर, मैं एक पुलिस कर्मी की पत्नी हूं। मुंबई के गोराई पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मंदाकिनी नरोटे हमें मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। केवल आप ही हमें न्याय दे सकते हैं सर। अन्यथा हमें आत्महत्या करने की अनुमति दी जानी चाहिए...। दरअसल, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में एक पुलिसकर्मी द्वारा उसके वरिष्ठ सहित चार लोगों को गोली मार देने का मामला अभी लोगों के दिलो-दिमाग में ताजा है। इस हादसे में भी आरोपित पुलिसकर्मी तबादले के बाद से ही मानसिक रूप से बीमार हो गया था और उसका इलाज जारी था। इसलिए इससे आगे पुलिस प्रताडऩा से कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को विशेष ध्यान देने की अपील आम नागरिक कर रहे हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें