BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: तलाक वाली लड़ाई में अदालत तक पहुंचे, राजा भैया के पिता बहू भानवी के साथ

Admin

Tue, Oct 17, 2023

नई दिल्ली
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह मामले में आज राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह भानवी सिंह के साथ साकेत कोर्ट पहुंचे। अदालत के सामने भानवी देवी के वकील ने इन कैमरा प्रोसीडिंग्स की बात कही। जिससे मीडिया ट्रायल से बचा जा सके। वहीं राजा भैया के वकील ने कहा कि ये खुद ही मीडिया के सामने आ रहे हैं।

भानवी देवी के वकील के मुताबिक राजा भैया के पिता आज अपना बयान देने के लिए पहुंचे। उनकी मौजूदगी अदालत रिकार्ड में दर्ज की गई। लेकिन राजा भैया के वकील ने पिता का बयान अभी रिकॉर्ड पर लेने से मना किया। जिसके बाद अदालत ने राजा भैया के वकील को जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने पूछा है कि राजा भैया क्यों पिता के बयान को रिकॉर्ड पर नहीं देना चाहते। इसकी वजह बताएं।

वहीं भानवी सिंह के वकील के वकील के मुताबिक आज उनकी तरफ से गुजाराभत्ता यानि खर्चे के भरण-पाोषण की याचिका लगाई गई है। मीडिया के सवालों का जवाब देने से राजा भैया के पिता और पत्नी बचते हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने का कहा कि अदालत की तरफ से हिदायत दी गई है कि मीडिया के समक्ष बयानबाली ना करें, क्योंकि मामला अभी अदालत में लंबित है। इस मामले पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें