BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बेंगलुरू में आयकर विभाग की छापेमारी में मिले 42 करोड़ रुपये

Admin

Fri, Oct 13, 2023

बेंगलुरु

आयकर विभाग के अधिकारियों को बेंगलुरु के एक फ्लैट में बिस्तर के नीचे करोड़ों की नकदी मिली। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारी मामले के सिलसिले में एक पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों, खासकर राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए फंडिंग के लिए बेंगलुरु में सोने के आभूषण विक्रेताओं और अन्य स्रोतों से बड़ी मात्रा में धन इकट्ठा किया जा रहा है।

इस संबंध में सूचना मिलने पर आयकर विभाग शहर में छापेमारी कर रहा है. आरटी नगर के पास आत्मानंदा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में गुरुवार देर रात की गई छापेमारी के दौरान 42 करोड़ रुपये की नकदी मिली।

सूत्रों ने बताया कि बिस्तर के नीचे 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये मूल्य के 500 रुपये के नोट रखे हुए थे।

सूचना मिलने के बाद आयकर अधिकारियों ने आरटी नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की और उन्हें एक स्थान पर नकदी मिली।

सूत्रों ने बताया कि फ्लैट खाली था और वहां कोई नहीं रहता था, हालांकि, आईटी अधिकारी फ्लैट मालिक के विवरण के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

घटनाक्रम के बाद, आयकर अधिकारी पूर्व पार्षद और उनके पति से उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्षद का पति एक ठेकेदार है और वह ठेकेदार संघ का हिस्सा है, जिसने पिछली भाजपा सरकार पर परियोजनाओं पर 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था।

ठेकेदार ने कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें