BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मणिपुर मुद्दे पर संसद में संग्राम, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

Admin

Thu, Jul 27, 2023
नई दिल्ली आज संसद के मानसून सत्र का छठवां दिन है। बीते पांच दिनों में संसद में मणिपुर मुद्दे पर घमासान जारी है। संभावना है कि आज (गुरुवार) दिल्ली से जुड़े बिल (Delhi Services Ordinance) राज्यसभा में लाया जा सकता है। साथ ही मणिपुर मुद्दे पर संग्राम जारी रह सकता है। विपक्षी दलों द्वारा बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसे मंजूरी मिल गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराना अभी बाकी है। पिछले पांच दिनों में मणिपुर मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई है। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी संसद में बयान दें, जबकि सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित विपक्षी सांसदों की सदन में नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वे पीएम मोदी की मौजूदगी में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें