BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हरियाणा से घूमने आए थे स्कूली शिक्षक और बच्चे, स्कूली बस के खाई में गिरने से 7 की मौत

Admin

Mon, Oct 9, 2023

 हिसार
हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस घटनास्थल पर अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक मासूम, 5 महिलाएं समेत सात की मौत हो गई। जबकि 26 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।  
नैनीताल कालाढूंगी रोड पर जिम कार्बेट म्यूजियम तिराहा से 13 किमी पहले पर्यटकों की बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल हिसार, हरियाणा के स्कूली शिक्षक, बच्चे और ड्राइवर समेत कुल 33 लोग सवार थे। जो कि नैनीताल घूमने आए थे।

इसके अलावा दूसरे वाहन में शिक्षक समेत चार लोग सवार थे। दो दिन पहले सभी लोग घूमने आए थे। ये सभी नैनीताल से हिसार लौट रहे थे। बस में सवार कई यात्री छिटक कर बाहर जा​गिरे। खाई से लोगों की चिल्लाने की आवाज आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस वापस लौटते समय मंगोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, NDRF, SDRF, व फायर यूनिट एवम स्थानीय जनता ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 26 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भेजकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें