BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में दो घुसपैठिए मार गिराए

Admin

Thu, Nov 16, 2023

उरी

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बुधवार को सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने कहा, ''सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।"मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में घुसपैठ की कई कोशिशें हुई है, जिन्हें सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है।26 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया था।30 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक आतंकवादी को मार गिराया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें