BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तमिलनाण्डु के सात गाँवों ने पक्षियों को परेशानी से बचाने मनाई अनोखी दिवाली

Admin

Mon, Nov 13, 2023

चेन्नई.

बीते रविवार को देशभर में दीपावली की धूम रही। कई लोगों ने इस दौरान आतिशबाजी की। देश के कई हिस्सों में जमकर पटाखे फोड़े गए। इसी बीच दूसरी ओर, तमिलनाडु के इरोड जिले के सात गांवों ने पटाखे न फोड़ने का फैसला लिया। निकट में मौजूद पक्षी अभयारण्य को देखते हुए गांवों वालों ने यह निर्णय लिया।

पक्षियों को न हो दिक्कत, इसलिए नहीं की आतिशबाजी
देशभर में दीपावली को लेकर धूम मची हुई थी। कई शहरों में जमकर आतिशबाजी की गई़। तेज आवाज और चमकदार पटाखों से आसमान जगमग था। लेकिन तमिलनाडु के इरोड जिले में लोगों ने आतिशबाजी से किनारा किया। यह फैसला किसी दबाव में नहीं बल्कि पक्षियों को हानि न हो इसके लिए लिया गया। इरोड जिले के सात गांवों से सटे पक्षी अभयारण्य को नुकसान या दिक्कत न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया था। गांववासियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में यहां पक्षी निवास करते हैं, पटाखों की आवाज और चिंगारी से उन्हें नुकसान न हो इसलिए हमने पटाखों से दूरी बना ली थी। बता दें इरोड से 10 किलोमीटर दूर वदामुगम वेल्लोड के पास पक्षी अभयारण्य स्थित है।

अक्तूबर-जनवरी के बीच यहां पहुंचते हैं बड़ी संख्या में पक्षी
कई क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी और स्थानीय पक्षी प्रजातियां अक्तूबर से जनवरी माह के बीच अंडे देते है। जिसके लिए बड़ी संख्या में यहां पक्षी अभयारण्य में पहुंचते हैं। अमूमन इन्हीं माह के दौरान दीपावली पर्व भी पड़ता है। जिसके चलते गांववासियों ने सादगी से दीपावली मनाने का फैसला लिया। न कोई आतिशबाजी, न कोई धूम धड़ाके की आवाज, सिर्फ दीये जलाकर दीपावली मनाई। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले 22 वर्षों से इस संरक्षण दृष्टिकोण का पालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें