BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जंग के बीच शेहला राशिद को पसंद आई कश्मीर की शांति, मोदी-शाह को दिया क्रेडिट

Admin

Sat, Oct 14, 2023


नई दिल्ली
इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद को जम्मू-कश्मीर की शांति पसंद आ रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमिता और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित भारतीय सेना को इसका श्रेय दिया है। एक पत्रकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शेहला ने लिखा, ''मध्य पूर्व की घटनाओं को देखते हुए आज मुझे एहसास हो रहा है कि भारतीय होने के नाते हम कितने भाग्यशाली हैं। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया है।''

शेहला ने आगे लिखा, कश्मीर में शांति लाने का श्रेय पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मनोज सिन्हा और भारतीय सेना को जाता है। इससे पहले लैला मग़रिबी नाम की एक पत्रकार ने लिखा था, ''हम सब कुछ खोते जा रहे हैं। इस बर्बरता से मैं अंदर से सुलग रही हूं। मेरा इजरायली दोस्त इसका शिकार हो रहा है। मेरे  फिलिस्तीनी मित्र का आतंक उसके परिवार को पंगु बना रहा है। मैं और अरब के हमारे सभी लोग इस आघात से सहम गए हैं।''

शेहला पहले भी कर चुकी हैं सरकार की तारीफ
आर्टिकल 370 को निरस्त करने पर केंद्र की आलोचना करने वाली जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद इससे पहले भी सरकार की सराहना कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने एक ही कोशिश में कश्मीरियों की पहचान के संकट को खत्म कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने कहा था, "इस बात को स्वीकार करने में भले ही हैरानी हो रही है, लेकिन कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घाटी में लोगों की जान बचाने में मदद की है। यही मेरा दृष्टिकोण है।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें