BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

Advertisment

: शिवसेना बोलीं - मराठाओं को आरक्षण देने के लिए दृढ़ है महाराष्ट्र सरकार

Admin

Sun, Nov 5, 2023

मुंबई.
शिवसेना (शिंदे समूह) की प्रवक्ता ज्योति वाघमारे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए दृढ़ है और इसके लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि मराठा समुदाय को संविधान और कानून के अंतर्गत आरक्षण मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ एक समिति बनाकर और कुनबी रिकॉर्ड इकट्ठा करके नहीं रुकेगी, बल्कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संदीप शिंदे समिति के प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मराठा उद्यमियों को ऋण का आवंटन बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार मराठा समुदाय की महिला उद्यमियों को भी सशक्त बनाएगी। सुश्री वाघमारे ने आगे कहा कि आज मंत्री संदीपन भूमरे और अनिल सावे ने मनोज जरंगे पाटिल से मुलाकात की और उन्हें नए जीआर की एक प्रति दी, जिसपर श्री पाटिल ने अपना संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें