BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कुल्लू में किल्लत छोटी को 2 और बड़ी गाड़ियों को क्यों मिल रहा 5 लीटर डीजल-पेट्रोल

Admin

Fri, Jul 14, 2023

कुल्लू

हिमाचल में आई आफत की बारिश ने राज्य को परेशानियों में ला खड़ा किया है। मंडी से लेकर कुल्लू जैसे जिलों में हालात बद से बदतर हो चले हैं, जिसका असर अब आम आदमी को मिलने वाली सुविधाओं पर भी पड़ता दिख रहा है। कुल्लू में भारी बारिश से आई आफत के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस की दिक्कत पैदा हो गई है। दरअसल चार दिन से मार्ग अवरुद्ध होने के चलते गाड़ियों का आवागमन नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते कुल्लू की आम जनता बेहाल है। पेट्रोल पंप की ओर से अब छोटी और बड़ी गाड़ियों पर फ्यूल की लिमिट तय कर दी गई है, जिससे ज्यादा अब एक बार में लोग पेट्रोल या डीजल नहीं डलवा सकेंगे।

 

छोटी को 2, बड़ी गाड़ियों को मिलेगा 5 लीटर
राज्य के कई जिलों में आई आपदा के चलते पेट्रोल-डीजल पर लगाम लगा दी गई है। इस वजह से पेट्रोल पंप्स ने तय किया है कि सभी की जरूरत पूरी करने के लिए छोटी गाड़ियों को एक बार में दो लीटर और बड़ी गाड़ियों को महज पांच लीटर पेट्रोल ही दिया जाएगा। क्योंकि इससे ज्यादा पूर्ति करने पर जिले के काफी लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो जाएगा।


रसोई गैस का भी वही हाल
कुल्लू में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ वही हाल रसोई गैस का भी हो चला है। बारिश आपदा से पहले जिले में रोजाना करीब 2,500 रसोई गैस सिलिंडर की खेप पहुंचती थी, जोकि रास्ते खराब होने के चलते नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते लोगों को गैस की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें