BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जुमे की नमाज के बाद भारत में गूंजे इजरायल मुर्दाबाद के नारे, हाई अलर्ट

Admin

Fri, Oct 13, 2023

कश्मीर

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच भारत में भी इससे जुड़ी नारेबाजी होने लगी है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में इजरायल और अमेरिका विरोधी नारे लगे। यह नारेबाजी जुमे की नमाज के बाद हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां भी उठा रखी थीं, जिन पर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारों के अलावा धार्मिक नारे भी लिखे हुए थे। इस नारेबाजी के बाद भारत में सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कश्मीर समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

इजरायल के साथ है भारत का समर्थन
गौरतलब है कि हमास द्वारा किए गए हमले के बाद से भारत ने लगातार अपना समर्थन इजरायल को दिया है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद बयान जारी करते हुए कहा था कि इस दुख की घड़ी में भारत पूरी तरह से इजरायल के साथ है। वहीं, मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया था औ उन्हें ताजा हालात के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने इसके बारे में सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था और एक बार फिर अपना समर्थन इजरायल के प्रति जताया था।

हमास ने किया यह दावा
बता दें कि इजरायल और हमास का युद्ध और ज्यादा गंभीर हो गया है। वहीं, इजरायल से जारी युद्ध के बीच हमास ने कहा कि गाजा पट्टी पर इजराइल की ओर से की गई भारी बमबारी में 13 बंधकों की मौत हो गई, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। हमास की सैन्य शाखा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर 13 लोगों की जान गई है। जो विदेशी मारे गए वह किस देश के थे, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। इस बारे में इजराइल की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इजरायल ने की हमास से यह मांग
इससे पहले इजरायल ने गुरुवार को कहा था कि जब तक हमास आतंकी 150 बंधकों को मुक्त नहीं कर देते तब तक गाजा में किसी भी चीज की अनुमति नहीं मिलेगी। फिलस्तीनी लोग घटती आपूर्ति के बीच आवश्यक सामान जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। इजराइल द्वारा गाजा के 23 लाख लोगों को भोजन, पानी, ईंधन तथा बिजली की आपूर्ति रोकने और मिस्र से आपूर्ति के आने को प्रतिबंधित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों ने बिगड़ते मानवीय संकट की चेतावनी दी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें