BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: फरीदाबाद में बने गोदाम में निकाला जाता था सांपो का जहर, दो सांप भी बरामद

Admin

Sun, Nov 19, 2023

नोएडा
 नोएडा के सेक्टर 51 में आयोजित रेव पार्टी और सांपों के जहर सप्लाई मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए राहुल ने कई राजफाश किए हैं। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं। पता चला है कि पकड़े गए सांपों को रखने के लिए फरीदाबाद में गोदाम बनाया गया था और वहीं पर सांपों का जहर निकाला जाता था।

आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस की अर्जी पर गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने राहुल को 24 घंटे की रिमांड दिया था।  दोपहर 12 बजे रिमांड का समय पूरा हो गया। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की अलग अलग टीमों ने राहुल से गहन पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के फरीदाबाद के एक गांव में स्थित एक गोदाम में सांपों को रखा जाता था और गोदाम में ही सांपों का जहर निकाल कर रेव पार्टियों में सप्लाई किया जाता था। रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस राहुल को लेकर फरीदाबाद के उस गांव में गई जहां पर सांपों को रखा जाता था। यहां से पुलिस ने दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं। इन दोनों सांपों का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि कुछ प्रजाति के सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते। ऐसे सांप राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर गांव के गोदाम में रखे जाते थे। गांव में सांप रखने से पुलिस और वन विभाग की नजर से बचे रहते थे। बाद में राहुल के गिरोह के लोग ही सांपों का जहर निकालते थे।

पूछताछ में राहुल ने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में करने की बात कही है। इस गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का नाता भी मिला है। पुलिस मामले में फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए नोएडा बुला सकती है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा के बीच लुक्सर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें