BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पकड़ा गया जासूस, 'हर घर तिरंगा' में भी किया खेल, भारत की नागरिकता लेकर पाकिस्तानी हिंदू ने दिया धोखा

Admin

Fri, Oct 20, 2023

अहमदाबाद  
गुजरात में पाकिस्तान का एक जासूस पकड़ा गया है। 1999 में पाकिस्तान से आए इस शख्स ने भारत की नागरिकता भी हासिल कर ली थी। अब गुजरात एटीएस ने उसे जासूसी करते हुए सैनिकों की जासूसी करते हुए पकड़ा है। लाभशंकर माहेश्वरी नाम के आरोपी को पाकिस्तानी दूतावास से जुड़ा एक शख्स निर्देश देता था और उसे जानकारियां हासिल करता था।

एसपी ओम प्रकाश जाट ने कहा, 'गुजरात एटीएस को मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था कि एक पाकिस्तानी सैनिक या पाकिस्तानी एजेंट भारतीय सिम कार्ड पर वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहा है। वह रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) भेजकर मोबाइल से संवेदनशील जानकारी चुराता है। सिम कार्ड जामनगर के किसी मोहम्मद सकलैन ताहिम के नाम से जारी किया गया था। इसे अजगर हाजीभाई से जुड़े फोन में एक्टिवेट किया गया था।'

एसपी ने बताया कि सिम को एक्टिव करने के बाद पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े एक व्यक्ति के निर्देश पर इसे आनंद के तारापुर में लाभशंकर माहेश्वरी नाम के व्यक्ति को भेजा गया था। लाभशंकर पाकिस्तानी नागरिक था जो 1999 में भारत आया था और भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी। उसके रिश्तेदार और परिवार के लोग अब भी पाकिस्तान में हैं। वह वॉट्सऐप नंबर अब भी पाकिस्तान में एक्टिव है।  

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें