BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 'जय श्री राम' कहने वाले छात्र को स्टेज से उतारा, महिला टीचर को कॉलेज ने उन्हें कर दिया सस्पेंड

Admin

Sat, Oct 21, 2023

गाजियाबाद
सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्र स्टेज से 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए नजर आ रहा है। छात्र जब मंच से 'जय श्री राम' कहता है तब एक महिला टीचर उसे स्टेज से उतरने को कहती हैं। छात्र को डांटते हुए टीचर ने उसे गेट आउट कह स्टेज से उतार दिया। इस मामले में अब कॉलेज की ओर से सख्त ऐक्शन लिया गया है। कॉलेज ने महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इसके पीछे वजह भी बताई है।

कॉलेज के डायरेक्टर ने जारी किया वीडियो
एबीईएस कॉलेज गाजियाबाद के डायरेक्टर संजय कुमार सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि 'मेरे संज्ञान में कल एक वीडियो आया था। उस वीडियो के आने के बाद हमने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से कमेटी को 24 घंटे के अंदर अपना रिकमेंडेशन देने का निर्देश दिया गया था। कमेटी के रिकमेंडेशन के आधार पर दो फैकल्टी मेंबर को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उनका व्यवहार उपयुक्त नहीं पाया गया।'

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज का था। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज से एक छात्र ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया। छात्र के ऐसा करने पर एक महिला टीचर तुरंत उठकर स्टेज के पास गईं और उसे ऐसा करने से मना किया। टीचर ने कहा कि यह नारेबाजी करने के लिए जगह नहीं है। इसके बाद वो 'आउट' कहते हुए छात्र को स्टेज से नीचे उतार दीं।

पुलिस के ऐक्शन के बाद कॉलेज का ऐक्शन
एक और वायरल वीडियो में टीचर ने कहा था कि स्टेज से नारेबाजी करने का कोई लॉजिक नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर ऐक्शन की मांग की थी। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने एक्स पर लिखा, ''थाना प्रभारी क्रासिंग रिपब्लिक को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।' अब कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में दो फैकल्टी को सस्पेंड कर दिया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें