BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लखनऊ में आज होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

Admin

Thu, Nov 16, 2023

लखनऊ
 देश के दिग्गज उद्योग समूह ‘सहारा इंडिया परिवार’ के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का अंतिम संस्कार आज  लखनऊ में किया जायेगा।
रॉय का मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। संस्थान के सूत्रों के मुताबिक रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर मुबंई से यहां लाया गया । सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम में किया जायेगा।

गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक राॅय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह रक्तचाप और हाइपरटेंशन के अलावा कई अन्य बीमारियाें से ग्रसित थे। 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे मुबंई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।

बिहार के अररिया जिले में 10 जून 1948 को जन्मे रॉय ने सहारा समूह की शुरुआत 1978 में गोरखपुर से की थी। माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में करीब चार दशकों तक उनकी धाक रही। इस दौरान सहारा समूह का कारोबार देश विदेश में फैला। रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तक में सहारा समूह की चमक फैली।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें