BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

Advertisment

: फैसले में उपदेश ना दें, HC की 'दो मिनट के यौन सुख' वाली टिप्पणी पर बरसा सुप्रीम कोर्ट

Admin

Fri, Dec 8, 2023

नई दिल्ली
किशोरियों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के एक आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। POCSO यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने किशोरियों को अपनी 'यौन इच्छाओं' पर नियंत्रण रखने की सलाह दे दी थी। इसपर एपेक्स कोर्ट का कहना है कि न्यायाधीशों से उपदेश देने की उम्मीद नहीं की जाती है।

क्या था मामला
हाईकोर्ट ने POCSO एक्ट के एक मामले में सुनवाई के दौरान एक लड़के को बरी कर दिया था। उसे अपने नाबालिग साथी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए 20 सालों की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस चित्तरंजन दास और जस्टिस पार्थसारथी सेन ने किशोरियों के लिए कुछ एजवाइजरी भी जारी की थीं। इसमें किशोरियों की गरिमा की रक्षा की बात कही गई थी। साथ ही इनमें कहा गया था कि किशोरी को अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि 'अगर वह बमुश्किल दो मिनट के यौन सुख के लिए हामी भर देती है, तो समाज की नजरों में उसके चरित्र पर सवाल उठेंगे।'

अब सुप्रीम कोर्ट का ऐक्शन
खबर है कि इस मामले में जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच शनिवार को विचार करेगी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया विचार यह है कि जजों से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वह अपने निजी विचार रखेंगे या उपदेश देने लगें। साथ ही शीर्ष न्यायालय ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणियां संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किशोरों के अधिकारों का उल्लंघन है। इस मामले में शीर्ष न्यायलय की ओर से राज्य सरकार समेत कई अन्य को भी नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने राज्य से पूछा है कि हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की जाएगी या नहीं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें