BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: World Cup फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे तेंदुलकर, बोले– ‘हम आज ट्रॉफी उठाएंगे’

Admin

Sun, Nov 19, 2023

अहमदाबाद.

क्रिकेट फैंस का करीब 2 महीने से चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म होने वाला है। टीम इंडिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी रविवार की सुबह अहमदाबाद पहुंच गए।

सचिन तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी उठाएगी। सचिन तेंदुलकर ने एयरपोर्ट पर एएनआई से बात करते हुए कहा कि, “हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा था और उम्मीद है कि भारतीय टीम आज यहां फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी उठाएगी। हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा था।” बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने सभी 10 मैच जीत कर फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। ऐसे में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

टीम इंडिया को सपोर्ट करने आएंगे पीएम मोदी
एक बार फिर से वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें रोहित शर्मा से शानदार शुरुआत देने की होगी। वहीं, फैंस विराट कोहली से एक और लंबी पारी की उम्मीद लगाए बैठे होंगे। दूसरी ओर टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर मोहम्मद शमी से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी। मोहम्मद शमी का पूरा साथ देंगे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा भी मिलेगा। टीम इंडिया को सपोर्ट करने बड़ी राजनैतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार तक आने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें