BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के तीन श्रमिकों पर आतंकियों ने बरसाई गोली, अस्पताल में भर्ती

Admin

Fri, Jul 14, 2023

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गुरुवार को तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम को दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान इलाके में तीन गैर-स्थानीय श्रमिकों पर गोलीबारी की जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

घायल हुए मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। तीनों के नाम- अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव है। तीनों ही बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने आतंकवादियों द्वारा निहत्थे गैर-स्थानीय मजदूरों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ''यह किराने का सामान खरीदने गए तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर भीषण हमले में शामिल आतंकवादियों की हताशा, अमानवीयता और घटियापन को दर्शाता है। पुलिस से इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें कड़ी सजा देने का आग्रह करता हूं। तीनों घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें