BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: भारत-पाकिस्तान सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब 4.30 बजे से होगी

Admin

Fri, Nov 17, 2023


चंडीगढ़
मौसम में आए बदलाव के चलते भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल दिया गया है। अब यह आयोजन शाम पांच बजे की जगह 4.30 बजे होगा। बीएसएफ ने पंजाब से लगते तीनों क्षेत्रों में समय बदलाव का ऐलान कर दिया है।

दोनों देशों के मध्य तीन जगह पर रिट्रीट सेरेमनी होती है, जिसमें भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिलकर भाग लेते हैं। यह रिट्रीट सेरेमनी अमृतसर में अटारी बार्डर, फाज्लिका में सैदेके चौकी और फिरोजपुर में हुसैनीवाला बार्डर पर होती है। इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। लगभग 40 मिनट तक होने वाली इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो जाता है।

लगभग 40 मिनट तक होती है रिट्रीट सेरेमनी

बॉर्डर पर होने वाली ये रिट्रीट सेरेमनी लगभग 40 मिनट की होती है. इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो जाता है. एक तरफ भारतीय सरहद में भारतीय सैनिक भारत माता की जयकार के नारे लगाते है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सैनिक अपनी सरहद में अपने देश के नारे लगाकर अपने देश-प्रेम को उजागर करते हैं. इस रिट्रीट सेरेमनी का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द का माहौल बनाना भी है.

वहीं लोग इस दौरान देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए दिखाई देते है. वहीं बात करें वाघा बॉर्डर की तो ये अमृतसर से 27 किलोमीटर की दूरी पर है. वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत साल 1959 में हुई थी. रिट्रीट सेरेमनी के दौरान औपचारिक रूप से सीमा को बंद किया जाता है. इसके साथ ही दोनों देश के झंडे को सम्मानपूर्वक उतारा जाता है.

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें