BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: जालंधर वालों के लिए फिर आफत, बंद हुआ ये रास्ता, सड़कों पर आ गए किसान

Admin

Fri, Dec 1, 2023

पंजाब
पंजाब में किसानों ने फिर हाईवे जाम कर दिया है। होशियारपुर के मुकेरियां में किसानों ने गन्ने के रेट की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम किया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है।

बताया जा रहा है कि किसान शुगर मिल के मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाईने लगी हुई है। यात्री बेबस नजर आ रहे है, जिसमें स्कूली बच्चे भी मौजूद है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों से निकाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा 11 रुपए का शगुन कहकर सरासर मजाक किया गया है। जब तक सरकार गन्ने के रेट मांगों के अनुसार नहीं देती, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द शुगर मिल चालू करें और गन्ने के रेट बढ़ाए नहीं तो रेल ट्रेक भी जाम करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज गन्ना किसानों को 11 रुपए का शुभ शगुन दिया गया, जिससे वह खासा नराज है। किसानों ने कहा कि सी.एम. मान ने गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का आश्ववासन दिया था। पहले गन्ने की कीमत पंजाब में 380 रुपए प्रति क्विंटल थी अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जो बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें